विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी के देवा मेले में 30 अक्टूबर से होगा विराट दंगल, भूटान-नेपाल के पहलवानों से भिड़ेंगे देसी धाकड़

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:04 PM (IST)

बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा मेले में 30 अक्टूबर से तीन दिवसीय विराट दंगल का आयोजन होगा। इसमें भूटान और नेपाल के पहलवानों के साथ महिला पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 30 अक्टूबर से देवा मेले में तीन दिवसीय विराट दंगल.

  2. भूटान और नेपाल के पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम.

  3. महिला पहलवानों की जोरदार भिड़ंत भी होगी आकर्षण.

संवाद सूत्र, बाराबंकी। प्रसिद्ध देवा मेले में 30 अक्टूबर से तीन दिवसीय विराट दंगल का आगाज होगा। इस बार अखाड़े में अंतरराष्ट्रीय रंग भी दिखेगा। भूटान और नेपाल के पहलवान देश के नामी पहलवानों के साथ कुश्ती का दमखम दिखाएंगे। महिला पहलवानों की जोरदार भिड़ंत भी दंगल का आकर्षण होगी।

दंगल आयोजक और मेला समिति सदस्य चौधरी मो. अशीरुद्दीन अशरफ ने बताया कि दंगल त्रिलोकपुर के साबिर पहलवान की देखरेख में होगा। इसमें भूटान के चिम चिम डोगरा, नेपाल के पंडित थापा, अयोध्या के बाबा संतोष दास, गोंडा के अर्श पहलवान, जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी, हिमाचल के दिनेश, नई दिल्ली के बाबर और प्रयागराज के सतीश पहलवान अपनी टीमों के साथ उतरेंगे।

ballu mela

महिला वर्ग में हरियाणा की प्रीति, दिल्ली की पूनम, मेरठ की रिंकी और हिमाचल की नीलू पहलवान कुश्ती के दांव-पेंच दिखाएंगी। मेला समिति ने अखाड़े को तैयार करा दिया है।

शाम को दंगल के लिए लाइट और बैठने की व्यवस्था की गई है। कुश्ती प्रेमियों के लिए इनामी मुकाबले भी होंगे। देवा मेला का दंगल दशकों से पहलवानों की पहचान रहा है। इस बार विदेशी पहलवानों के आने से मुकाबले और रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजकों का दावा है कि रोजाना हजारों दर्शक दंगल देखने पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी के युवाओं को दीपावली पर मिलेगा बड़ा तोहफा, 2 नवंबर से 9 दिसंबर तक लगेंगे 7 रोजगार मेले