विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी के युवाओं को दीपावली पर मिलेगा बड़ा तोहफा, 2 नवंबर से 9 दिसंबर तक लगेंगे 7 रोजगार मेले

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:23 AM (IST)

बाराबंकी के बेरोजगार युवाओं को दीपावली पर नौकरी का तोहफा मिलेगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 2 नवंबर से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली पर बाराबंकी के युवाओं को नौकरी का उपहार।

  2. 2 नवंबर से 9 दिसंबर तक लगेंगे सात रोजगार मेले।

  3. विधानसभा और जिला स्तर पर होंगे वृहद आयोजन।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए दीपावली पर अच्छी खबर है। दीपावली त्यौहार पर नौकरी का उपहार मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में छह विधानसभा स्तर और एक जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला लगेगा।

डीएम के निर्देश पर रोजगार मेलों के आयोजन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। पहला मेला दो नवंबर को जैदपुर विधानसभा में संत कवि बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज हरख में, तीन नवंबर को हैदरगढ़ में ग्रामांचल महाविद्यालय, छह नवंबर को दरियाबाद में जेबीएस महाविद्यालय दुलहदेपुर, 14 नवंबर को रामनगर पीजी कलेज, 19 नवंबर को सदर में जनेस्मा कॉलेज में और नौ दिसंबर को कुर्सी विधान सभा क्षेत्र के आचार्य श्री चंद्र देव इंटर कालेज फतेहपुर में रोजगार मेला लगेगा।

वहीं वृहद रोजगार मेला 18 नवंबर को सागर इंजीनियर रिंग कॉ 2 नवंबर से 9 दिसंबर लेज में होगा। डीएम ने बताया कि विधानसभा स्तर के मेले में 20 से अधिक कंपनियां टेक्निकल-नॉन टेक्निकल पदों पर चयन करेंगी, जबकि वृहद मेले में 50 कंपनियों की ओर से 1000 से 2000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- रबी सिंचाई के लिए 15 नवंबर से नहरों में छोड़ा जाए पानी, बाराबंकी में किसानों ने की मांग