पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का विरोध, सौंपा ज्ञापन
राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का विरोध किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 10:59 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:04 AM (IST)
शामली, जेएनएन। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का विरोध किया।
मंगलवार को राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि डीजल का मूल्य पेट्रोल से आगे चला गया। उन्होंने मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में बाबू खान, रविद्र आर्य, पुनीत, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें