कलाम के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
जागरण संवाददाता, शामली: शहर के वीवी पीजी कॉलेज में प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आ
जागरण संवाददाता, शामली:
शहर के वीवी पीजी कॉलेज में प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती इंटरनेशनल एजूकेशन डे के रुप में मनाई। शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद्चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डाक्टर वंदना कुमारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन परिचय से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब्दुल कलाम अनेकों शिक्षाओं के धनी थे। वह एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान होने के साथ ही कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने हमेशा महात्मा गांधी के सिद्धांतों का समर्थन किया है। हमेशा ¨हदू-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया। डाक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि अब्दुल कलाम ने 16 वर्ष की आयु में ही वह शिक्षा प्राप्त की, जो 25 वर्ष के समय तक संभव है। वह स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बनें। उन्होंने 11 वर्ष तक राष्ट्र की शिक्षा नीति का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के लिए उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना की। इस दौरान जयविन्द्र तोमर, कपिल कुमार, अनुज, भीष्म आदि मौजूद रहे।