मौसम के बदलते अंदाज से चितित आलू किसान
जलालाबाद क्षेत्र में किसान मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर परेशान हैं। आने वाले दिनों में यदि बारिश व ओलावृष्टि हुई तो आलू व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
शामली, जेएनएन। जलालाबाद क्षेत्र में किसान मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर परेशान हैं। आने वाले दिनों में यदि बारिश व ओलावृष्टि हुई तो आलू व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। आलू खेत में तैयार हो चुका है। आलू खोदाई बारिश से प्रभावित होगी। बारिश में खेतों में पानी जमाव से भूमिगत आलू के खराब हो जाता है। इससे उत्पादन में भारी गिरावट आती है। किसान आने वाले दिनों में मौसम खराब होने की आशंका से पहले ही आलू खोदाई में जुटे हैं। अगेती प्रजाति गेंहू में बाल आने लगी है। बारिश से बाल खराब होने या पौधों के खेत में गिरने से गेंहू उत्पादन को काफी नुकसान होने की संभावना है।
इस बार मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। बारिश व कुछ दिन बाद मौसम खुलने से तापमान अधिक होने से गर्मी अहसास फसलों को लिए नुकसानदायक हो रहा है। किसान चौधरी शकील अहमद, चौधरी खुर्शीद अहमद, मतलूब चौधरी आलू उत्पादक किसान है। कृषि रकबे के काफी भाग पर आलू उत्पादन कर रहे हैं। आगामी समय में बारिश या ओलावृष्टि के डर से किसान पहले ही आलू खोदाई कर रहे है। जो आलू तैयार नहीं हुआ है उसे खुदाई करना पड़ रहा है। आलू किसान कालू ने बताया कि देवता मंदिर खेत से आलू खुदाई आने वाली बारिश को देखते करनी पड़ रही है। आलू एक आकार का नहीं निकल रहा है। छोटे आलू की संख्या ज्यादा है। इससे उत्पादन कम है। अगेता गेहूं पकने के लिए तैयार है। बालिया पौधों पर है। बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की बालियों के खराब होने से उत्पादन कम होगा। पीला रकबा गेहूं में सरसों में सफेद फंगस की बीमारी बारिश में बढ़ रही है। फसलों के लिए नुकसानदायक है। लहसुन को भी आगामी बारिश से नुकसान होगा।