गुजरात में लाठीचार्ज के विरोध में दी गिरफ्तारी
शामली : अक्टूबर माह में अहमदाबाद में हुए एक कार्यक्रम की अनुमति रद किए जाने का विरोध कर
शामली : अक्टूबर माह में अहमदाबाद में हुए एक कार्यक्रम की अनुमति रद किए जाने का विरोध कर रहे बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसके विरोध में रविवार को संगठन कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में धरना दिया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कार्रवाई कर सभी को मुचलका पांबद कर रिहा कर दिया।
रविवार शाम को बहुजन क्रांति मोर्चा के लगभग तीन दर्जन महिला-पुरुष कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंचे, जहां मोर्चा के जिला संयोजक बाबूराम जयंत ने कहा कि उनका संगठन के कार्यकर्ताओं को एक मामले में बीती 22 अक्टूबर को अहमदाबाद में समारोपीय कार्यक्रम करना था। पुलिस प्रशासन ने उक्त कार्यक्रम की अनुमति रद कर दी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इतना ही नहीं फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए गए। संगठन ईवीएम से चुनाव न कराकर बेलेट पेपर से चुनाव करना चाहता हैं। पूरे देश में एसटी-एससी पर अत्याचार हो रहा है। पुलिस अन्याय करने वालों को जेल में डालने के बजाए पीड़ितों को ही जेल में डालने का काम कर रही है। आरक्षण को खत्म करने के विरोध में संगठन ने देश व्यापी जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि इस कदम के तहत तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी हैं।
मामले में नगर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि गिरफ्तारी करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद कर रिहा कर दिया गया है।