मास्क न लगाने पर 142 लोगों का चालान, वसूला जुर्माना
पुलिस ने अभियान चलाकर अनलॉक-2 में घूमते 14 लोगों को पकड़ा। बिना मास्क लगाए 142 लोगों को पकड़कर 14700 व 81 वाहनों का चालान कर 65500 रुपये जुर्माना वसूल किया।
शामली, जेएनएन। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लॉकडाउन और अब अनलॉक-2 में लगातार अपील की जा रही है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाकर रखें, लेकिन अनेक युवकों पर इस अपील का असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे युवकों में मास्क लगाकर न चलना एक फैशन सा बन गया है। इन हालात में सुधार लाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर अनलॉक-2 में घूमते 14 लोगों को पकड़ा। बिना मास्क लगाए 142 लोगों को पकड़कर 14700 व 81 वाहनों का चालान कर 65500 रुपये जुर्माना वसूल किया।
पुलिस ने अनलॉक-2 के नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया है। जो लोग अपील के बाद भी मास्क लगाकर व यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। बुधवार को एसपी के आदेश पर पूरे जिले में अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नगर में ही पुलिस को एक बाइक पर तीन-तीन युवक बैठकर घूमते दिखाए दिए। तीनों ही युवक मास्क नहीं लगाए हुए थे। यह युवक प्रयास करने के बावजूद भी रोके नहीं जा सके। कुछ लोग तो पैदल भी बिना मास्क लगाए घूमते मिले। उधर, पुलिस मीडिया सेल के अनुसार बुधवार को चलाए अभियान के तहत जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 64 वाहनों का चालान किया। 60300 रुपये जुर्माना वसूला। दोपहिया वाहनों पर तीन तीन लोगों के बैठकर घूमने के मामले में 17 वाहनों का चालान कर 55500 रुपये जुर्माना वसूला। 142 लोगों को मास्क न लगाने पकड़ा। उनसे 14700 रुपये जुर्माना वसूला। अनलॉन-2 के नियमों का उल्लंघन करने पर 14 लोगों को पकड़ा गया। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोगों को अनलॉक-2 की गाइड लाइन का पालन करना होगा।