Move to Jagran APP

मंदिरों में गूंज रही राम धुन, नागरिक जलाएंगे दीप

अयोध्या में पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर का बुधवार को शिलान्यास होगा जिसका जश्न जनपद में भी मनाया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीराम की गाथा गाई जाएंगी। मंदिरों में राम धुन बज रही है। नागरिकों ने मिट्टी के दीपक बनाए हैं जिन्हें जलाकर भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:22 AM (IST)
मंदिरों में गूंज रही राम धुन, नागरिक जलाएंगे दीप
मंदिरों में गूंज रही राम धुन, नागरिक जलाएंगे दीप

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। अयोध्या में पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर का बुधवार को शिलान्यास होगा, जिसका जश्न जनपद में भी मनाया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीराम की गाथा गाई जाएंगी। मंदिरों में राम धुन बज रही है। नागरिकों ने मिट्टी के दीपक बनाए हैं, जिन्हें जलाकर भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाएगी।

loksabha election banner

शुकतीर्थ में गूंज रही राम धुन

मोरना : पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के भूमिपूजन को लेकर राममय हो गई है। नगरी के शिवालयों, मंदिरों और धाम में राम नाम धुन गूंज रही है। साधु-संतों और भक्तों में भारी उत्सुकता है। शुकदेव आश्रम स्थित राम मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने आरती की तथा रामायण अखंड पाठ का शुभारंभ करते हुए कहा कि अयोध्या में पांच सदियों के लंबे संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनेगा। हनुमत धाम स्थित श्रीराम मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने भगवान श्रीराम की आरती पूजन किया तथा मंदिर में दीपक भी जलाए। दंडी आश्रम, रामानुज कोट आश्रम, अखंड धाम, मां पूर्णा गिरी आश्रम, उदासीन आश्रम आदि भी संतों ने हर्ष जताया।

जश्न का माहौल

मीरापुर : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर नगर में चारों को खुशी का माहौल है। श्रीराम मंदिर के पुजारी अनिल द्विवेदी, बालाजी मंदिर के संस्थापक राजपाल सुक्रालिया ने बताया कि मंदिरों को फूलों व जगमगाती झालरों से सजाया जा रहा है। बुधवार सुबह मंदिर में विशेष हवन पूजन, रामायण पाठ व हनुमान चालीसा का आयोजन होगा।

यज्ञ की तैयारी

बुढ़ाना : राम मंदिर निर्माण को लेकर लोग उमंग से सराबोर हैं। बुधवार को लोग अपने घरों, बाजारों, मंदिरों में दीपक जलाएंगे। बड़ी संध्या में लोगों ने टीवी पर लाइव प्रसारण देखने की तैयारी की है। वहीं चरथावल में भाजपा और हिदू संगठनों ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने घरों पर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के आयोजन की तैयारी की है। कुम्हार रामकिशोर व तिलकराम ने बताया कि बड़ी संख्या में दीये तैयार किए गए हैं। रामभक्त उत्साह के साथ मिट्टी के दीये खरीद रहे हैं।

दीपावली सरीखा होगा जश्न

छपार : छपार, बरला, बसेड़ा, रेई के ग्रामीण बुधवार को घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को बरला गांव में दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। घर-घर में दीपक जलाकर मिठाई बांटी जाएगी। बसेड़ा के दिनेश शर्मा का कहना है कि प्रत्येक घर में कम से कम 11 दीपक जरूर जलाए जाएं। दत्तियाना, रामपुर तिराहा, सिसौना आदि गांवों में भी उत्सव की तैयारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.