जुर्माना और कार्रवाई मंजूर लेकिन सुधार नहीं करेंगे
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन निरंतर जुटा है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही नियमित तौर पर चेकिग भी की जा रही है। जिलेभर में हर माह लाखों का जुर्माना किया जाता है लेकिन वाहन चालक सुधर नहीं रहे हैं। उन्हें नियम तोड़ने में जरा भी गुरेज नहीं है।
शामली, जेएनएन। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन निरंतर जुटा है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही नियमित तौर पर चेकिग भी की जा रही है। जिलेभर में हर माह लाखों का जुर्माना किया जाता है, लेकिन वाहन चालक सुधर नहीं रहे हैं। उन्हें नियम तोड़ने में जरा भी गुरेज नहीं है।
नगर की सड़कों पर निगाह दौड़ाई जाए तो हर तरफ वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती दिखाई देंगी। दो पहिया वाहन चालक न तो हेलमेट लगाते हैं और न ही अन्य नियमों का पालन करते है। दो पहिया वाहन पर तीन-तीन बैठ कर चलते है। कभी-कभी दोपहिया वाहन पर ही दो बच्चे, चालक तथा एक महिला तक बैठे दिखते हैं। यह हालात तब है जब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा रोजाना ही चेकिग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया जाता है।
गत सितंबर में 3 लाख 54 हजार,
अक्टूबर में 3 लाख 89 हजार और
नवंबर में 4 लाख 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
--
इन्होंने कहा-
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अब और सख्ती बरती जाएगी। वैसे तो अभियान चलाकर प्रति दिन चेकिग व जुर्माना वसूला जा रहा है। गत माह विशेष तौर पर वाहन चालकों को जागरुक भी किया गया
-भंवर सिंह, जिला यातायात पुलिस प्रभारी।
-
इन्होंने कहा-
हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। उल्लंघन पर वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। पिछले तीन माह में 15 लाख जुर्माना वसूला गया है।
-मुंशीलाल, एआरटीओ।