Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, दोपहर में धूप निकलने से राहत

शामलीजेएनएन। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय सड़कों पर हल्का कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव पर हाथ तापते नजर आए। दोपहर के समय निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:37 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, दोपहर में धूप निकलने से राहत
कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, दोपहर में धूप निकलने से राहत

शामली,जेएनएन।

loksabha election banner

सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय सड़कों पर हल्का कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव पर हाथ तापते नजर आए। दोपहर के समय निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत रही।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आसमान काले बादलों से घिरा रहा। सड़कों पर कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे की वजह से लोग वाहनों की लाइट जलाकर गुजर रहे थे। सुबह के समय ठंड के चलते लोग अलाव पर हाथ तापते नजर आए। जैसे जैसे दिन चढ़ा आसमान खुल गया। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। दोपहर के समय ठंडी हवा चलती रही। आसमान में बादल भी उमड़ते रहे। शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया। ठंड के चलते लोग जल्दी बाजारों से अपने घर को लौट गए। बाजार भी ठंड की वजह से सुनसान दिखाई देने लगे। सड़क किनारे चाट पकौड़ियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। रात के समय बुजुर्ग अपने घरों पर गर्म हीटर का प्रयोग करते नजर आए।

चेयरमैन ने सैकड़ों लोगों को बांटे कंबल

शामली,पालिकाध्यक्ष ने सर्दी से बचाव हेतु 100 से अधिक गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए।

शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने सर्दी से बचाव हेतु 100 से अधिक गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राकेश, युवा नेता अनम हसन, सभासद साजिद, इलियास व सभसाद प्रतिनिधि उस्मान चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.