Move to Jagran APP

घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : घर में घुसकर एक वृद्धा से मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। वृद्धा

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM (IST)
घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म
घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : घर में घुसकर एक वृद्धा से मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की।

loksabha election banner

खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा की पुत्री शनिवार को एसपी देहात से मिली। शिकायती पत्र में बताया कि 12 मार्च को घर पर उनकी वृद्ध मां अकेली थी। इसी दौरान गांव के 10-12 लोग घर में घुस आए और मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए लाठी डंडों से पिटाई की और एक आरोपित ने दुष्कर्म किया। गुप्तांगों पर डंडों से वार किए। इसी दौरान पीड़िता के बेटा घर आ गया। शोर मचाने पर आरोपित दस हजार रुपये लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।

इन्होंने कहा..

पीड़िता की बेटी की शिकायत पर खुर्जा नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।

-पीके तिवारी, एसपी देहात।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.