सिलेंडर फटने से झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत
होने से जोरदार धमाका हो गया था। जोरदार धमाका होने से मकान के खिड़की दरवाजे भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। महिला की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए थे। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे मां बेटे को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी तहसीलदार रणवीर सिंह सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे मां बेटे को परिजनों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरूवार की सुबह को गंभीर रूप से झुलसे पांच वर्षीय कवर की उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक बालक के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
कांधला: कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में बुधवार को गैस सिलेंडर लीकेज होने से हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे पांच वर्षीय बालक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बालक के शव को दफना दिया है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी हजरत मौलाना नजमुल हसन की पत्नी सादिया तीन दिन पूर्व नाश्ता बनाने के लिए मकान के बेसमेंट स्थित रसोई घर में गई थी। महिला के साथ उनका पांच वर्षीय पुत्र कवर भी गया था। जैसे ही महिला ने गैस चूल्हे को जलाने का प्रयास किया तो सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, क्योंकि सिलेंडर लीकेज था। धमाका ऐसा था कि मकान के खिड़की व दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आवाज सुनकर वहां मोहल्ले के लोग पहुंच गए, जिन्होंने किसी तरह आग बुझाई और आग से झुलसे मां-बेटे को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी, तहसीलदार रणवीर सिंह, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। गुरुवार इलाज के दौरान पांच वर्षीय कवर मौत हो गई। परिजनों ने मृतक बालक के शव को दफना दिया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है।