Move to Jagran APP

अनुशासनहीन भाजपाइयों पर कार्रवाई का चाबुक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे अपने नौ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। पार्टी से निष्कासित किए गए लोगों में चुनाव लड़ने वाले और समर्थकों को चुनाव लड़ाने वाले भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 10:56 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 10:56 PM (IST)
अनुशासनहीन भाजपाइयों पर कार्रवाई का चाबुक

शामली, जागरण टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे अपने नौ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। पार्टी से निष्कासित किए गए लोगों में चुनाव लड़ने वाले और समर्थकों को चुनाव लड़ाने वाले भी शामिल हैं।

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के कई पदाधिकारियों ने टिकट नहीं मिलने पर आक्रोश जाहिर किया था। जब पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनीं तो वे खुद ही पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में कूद पड़े। जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरे, उन्होंने अपने समर्थकों या फिर विरोधी दल के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का जिम्मा संभाल लिया। इसके बाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने इस पर आपत्ति जाहिर की और उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया। मामला हाईकमान तक पहुंचा तो सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने आनन-फानन में सभी नौ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासित किए जाने वाले कार्यकर्ताओं में वार्ड सात के नाई नंगला के विनोद कुमार, वार्ड आठ के सिकंदरपुर के सुनील कुमार, वार्ड नौ के रज्जाकनगर के सूरज कश्यप, वार्ड नौ के डोकपुरा के ईश्वर सिंह, वार्ड दस के भूरा के नाथीराम, वार्ड 12 के कसेरवा खुर्द के संजीव कश्यप, वार्ड 13 के बुच्चा खेड़ी के अनिल कुमार बैंसला, वार्ड 15 के सुन्ना के चांदवीर मलिक और वार्ड 15 के नाला के विकास पंवार शामिल हैं। इनका कहना है

पार्टी आला कमान के निर्देश पर जिले में नौ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी में किसी भी हालत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सतेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा वार्ड 14 पर नामांकन के बाद प्रत्याशी की घोषणा

नामांकन और नाम वापसी के बाद भाजपा ने जिला पंचायत के वार्ड 14 पर मधु को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली चौहान को वार्ड संख्या 16 से प्रत्याशी बनाया था। वार्ड 14 पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस पर मनीष चौहान ने बतौर निर्दलीय नामांकन कर दिया था। इसके बाद अचानक सियासत हुई और मनीष चौहान ने चुनावी मैदान छोड़ दिया। मंगलवार को पार्टी ने यहां पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.