नेताजी के व्यक्तित्व पर चर्चा..कृतित्व पर मंथन
जागरण संवाददाता, शामली : आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गय
जागरण संवाददाता, शामली : आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तो वहीं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। विभिन्न स्कूल-कालेजों व सामाजिक संस्थाओं तथा राजनीतिक दलों ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने पर जोर दिया।
बुधवार को सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जीवन से प्रत्येक को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मेपल्स एकेडमी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. उत्तम ¨सह ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे एक महान क्रांतिकारी थे, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद ¨हद फौज का गठन किया था। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय विद्याथी परिषद ने भी 122वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर हिमांशु गौतम, अनुज धानिया, सागर पाल, मुदित, यश, सूर्य, तरुण, धीरज, सचिन, गौतम, प्रत्यक्ष आदि मौजूद रहे।