विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: मुस्लिम नाई ने थूक लगाकर की युवक के चेहरे पर मसाज, वीडियो हुआ वायरल; अब आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

Published: Sat, 08 Jun 2024 06:00 AM (IST)

शामली में मुस्लिम नाई ने युवक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो ...और पढ़ें

मुस्लिम नाई ने थूक लगाकर की युवक के चेहरे पर मसाज, वीडियो हुआ वायरल
मुस्लिम नाई ने थूक लगाकर की युवक के चेहरे पर मसाज, वीडियो हुआ वायरल

 जागरण संवाददाता, शामली। शामली में मुस्लिम नाई ने युवक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार रात एक्स पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जो थानाभवन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

वीडियो में मुस्लिम नाई एक युवक के चेहरे पर मसाज करता दिखाई दे रहा है। मसाज के दौरान बीच-बीच में वह चेहरे पर थूक भी लगा रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद एसपी अभिषेक ने थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो भी हुआ था वायरल

पुलिस के मुताबिक वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति ने नाई का नाम अमजद बताया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन साल पहले भी शामली कोतवाली के फव्वारा चौक के निकट तंदूर पर थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो प्रसारित हुआ था। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।