मौलाना साद ने पढ़ा मौलाना अशरफ अली की मजार पर फातिया
थानाभवन में पहुंचे मौलाना साद ने मौलाना अशरफ अली थानवी की मजार पर फातिया पढ़ा। इसके बाद मौलाना साद कुछ समय एक मदरसे में रूके। यहां से वह सहारनपुर चले गए।
शामली, जेएनएन। थानाभवन में पहुंचे मौलाना साद ने मौलाना अशरफ अली थानवी की मजार पर फातिया पढ़ा। इसके बाद मौलाना साद कुछ समय एक मदरसे में रूके। यहां से वह सहारनपुर चले गए।
दिल्ली के निजामुदीन मरकज के मोहतमीम मौलाना साद के थानाभवन में आए और काफी देर रुकने के बाद वापस गए। थानाभवन के खान के मदरसे के मौलाना नजमुलहसन ने बताया कि मौलाना साद थानाभवन स्थित मौलाना अशरफ अली थानवी की मजार पर आए। उन्होंने यहां फातिया पढ़ा। इसके बाद वह मदरसे में कुछ समय रूके। मौलाना नजमुल हसन ने बताया कि मौलाना साद गंगोह से आये थे। वह अशरफ अली थानवी की मजार पर फातिया पढ़ने के बाद सहारनपुर चले गये। मामले में थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मौलाना साद के थानाभवन आने की कोई जानकारी नहीं है।