Move to Jagran APP

मामौर झील हुई ओवरफ्लो, फसलें जलमग्न

एक पखवाड़े से हुई लगातार बारिश के पानी से कैराना में मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई। मेड़बंदी को तोड़ते हुए झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 06:07 AM (IST)
मामौर झील हुई ओवरफ्लो, फसलें जलमग्न
मामौर झील हुई ओवरफ्लो, फसलें जलमग्न

शामली, जेएनएन। एक पखवाड़े से हुई लगातार बारिश के पानी से कैराना में मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई। मेड़बंदी को तोड़ते हुए झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। इसमें किसानों की करीब सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की है। वहीं, किसानों द्वारा जेसीबी मशीन लगवाकर मेड़बंदी कराते हुए पानी की रोकथाम कराई जा रही है। गुरूवार को गांव मामौर में स्थित झील में कैराना की निकासी का गंदा पानी समाता है। पिछले एक पखवाड़े से बे मौसम हुई बारिश के चलते झील में पानी का दबाव बढ़ गया था वहीं गत सोमवार से बारिश रुक भी गई परन्तु बारिश का पानी झील में अधिक इकठ्ठा होने के कारण झील ओवरफ्लो हो गई। गुरुवार को अत्याधिक पानी के कारण किसानों की ओर से की गई मेड़बंदी टूट गई, जिसके बाद झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। झील के ओवरफ्लो होने के कारण आधा दर्जन से अधिक किसानों की गन्ना, गोभी, करेला, गेहूं आदि की फसल जलमग्न हो गई। इसके बाद मौके पर किसान जमा हो गए। किसानों ने बाकी फसलों की बर्बादी रोकने के लिए जेसीबी मशीन को मौके पर बुलवाया। जहां किसानों द्वारा झील के पानी से बची शेष फसल बर्बाद न हों, इसके लिए मेड़बंदी कराई जा रही है और पानी की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, किसानों की ओर से स्थानीय प्रशासन को झील के ओवरफ्लो होने के बारे में जानकारी दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.