विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad News: शामली में लव जिहाद मामले में आरोपित समीर गिरफ्तार, फेसबुक पर नाम बदलकर की थी दोस्‍ती

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Thu, 10 Nov 2022 12:12 PM (IST)

Love Jihad News फेसबुक पर नाम बदलकर दोस्ती करने और प्रेम प्रसंग के बाद शादी करके धोखा देने के मामले ...और पढ़ें

Sameer Arrested In Shamli शामली में लव जिहाद प्रकरण में समीर को गिरफ्तार कर लिया है।
Sameer Arrested In Shamli शामली में लव जिहाद प्रकरण में समीर को गिरफ्तार कर लिया है।

शामली, जागरण संवाददाता। Love Jihad News यमुनानगर की रहने वाली कोमल शर्मा के साथ फेसबुक पर नाम बदलकर दोस्ती करने और प्रेम प्रसंग के बाद शादी करके धोखा देने के मामले में पुलिस ने आरोपित समीर को गिरफ्तार कर लिया है। समीर झिंझाना कस्बा के मोहल्ला होसंगपुर का रहने वाला है।

कोमल से फेसबुक पर की थी दोस्‍ती

पांच साल पहले उसने यमुनानगर की कोमल शर्मा से फेसबुक पर संदीप नाम से दोस्ती की थी। इसके बाद प्रेम प्रसंग होने पर शादी कर ली थी और आगरा समेत कई पर्यटन स्थलों पर घूमने भी गया था। समीर और कोमल शर्मा चार साल तक दिल्ली में साथ रहे।

आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

एक साल पहले जब कोमल शर्मा को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है तो वह यमुनानगर जाकर रहने लगी थी। एसएसपी अभिषेक ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार को आरोपित समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार रात में आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब गुरुवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शिकायती पत्र दिया था डीएम को

आपको बता दें कि सोमवार को एक महिला ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें महिला ने अपना नाम लक्ष्मी उर्फ गीता निवासी तारापुरी कालोनी, यमुनानगर (हरियाणा) बताया था। आरोप था कि उसकी ननद कोमल शर्मा के साथ झिंझाना के मोहल्ला होसंगपुर निवासी समीर अहमद ने पांच साल पहले संदीप नाम से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली।

चार साल दोनों दिल्‍ली में रहे

चार साल तक दोनों दिल्ली में साथ रहे लेकिन एक साल पहले समीर ने कोमल को छोड़ दिया। आरोप है कि कोमल से समीर ने रुपये भी लिए थे, उसका भी विवाद था। इसके बाद कोमल यमुनानगर आकर रहने लगी। लक्ष्मी उर्फ गीता ने बताया था कि समीर के उत्पीड़न से तंग आकर कोमल ने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट भी लिखा था।

लक्ष्‍मी ही कोमल शर्मा निकली

मंगलवार को पुलिस ने मामले में पड़ताल की। लक्ष्मी उर्फ गीता ने शिकायती पत्र पर जो मोबाइल नंबर लिखा था, उस पर संपर्क करने के बाद पुलिस यमुनानगर पहुंची और फरकपुर थाना पुलिस को साथ लेकर तारापुरी कालोनी में महिला के घर पहुंच गई। पुलिस को वहां पता चला कि लक्ष्मी उर्फ गीता ही कोमल शर्मा है। उसने कोमल शर्मा द्वारा आत्महत्या करने की झूठी कहानी बताई थी और खुद ही भाभी लक्ष्मी उर्फ गीता के नाम से शिकायती पत्र दिया था।