कॉलेज में खो-खो स्पर्धा के विजेजाओं का सम्मान
संवाद सूत्र, ¨झझाना : बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो बालक प्रतियोगिता का
संवाद सूत्र, ¨झझाना : बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सोमवार को ऊन रोड सिकंदरपुर में स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देवी उमरा कोर इंटर कॉलेज बनत, गुरुवशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलोरा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नोजल, वैदिक इंटर कॉलेज शामली की टीमों ने भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में सुंदर प्रदर्शन केयर देवी उमरा कोर इंटर कॉलेज बना के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान व गुरुवशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलोरा के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सीनियर खिलाड़ियों में से 27 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें उज्जवल राना, वंश, गौरव, सोनू देवी उमरा कोर इंटर कॉलेज से रमन, गुरूवशिष्ट कॉलेज मंगलोरा से सोनू, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नौजल से उज्जवल कुमार व राजकुमार वैदिक इंटर कॉलेज शामली से पारस सागर, विनीत गुरु वशिष्ट कॉलेज मंगलोरा से मोनू महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नोजल से का चयन मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए किया गया व इसके अलावा अतिरिक्त दो खिलाड़ियों का विकास महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नोजल व अंकुर देवी उमरा कोर इंटर कॉलेज से चयन हुआ। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के कोच मोहित मलिक ने बताया कि यह टीम आने वाली 27 सितंबर को मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में भाग लेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाबूराम शर्मा व बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंद्रपाल ¨सह मैने¨जग डायरेक्टर अंकित तोमर प्रधानाचार्य संजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कोच मोहित मलिक, सुरेश कुमार शर्मा, अरुण, मनीष, शेफाली, शिल्पा, नीलम ठाकुर, पूनम वर्मा, पूर्णिमा रश्मि, सोनिया, प्रभा, विनेश, दीपक कुमार, अमित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में प्रथम वे द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।