कपिल हुड्डा चुने गए सर्वोत्तम कैडेट, अभिभावक खुश
कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी कपिल हुड्डा ने मुरादाबाद पीएसी 24 वी वाहिनी ग्राउंड परेड में सर्वोत्तम कैडेट चुना गया है। कपिल ने अपने गांव के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है।
शामली, जेएनएन। कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी कपिल हुड्डा ने मुरादाबाद पीएसी 24 वी वाहिनी ग्राउंड परेड में सर्वोत्तम कैडेट चुना गया है। कपिल ने अपने गांव के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। कपिल घर में इकलौता पुत्र है। कपिल के पिता ओमपाल सिंह किसान है। बेटे के सर्वोत्तम कैडेट चुने जाने पर माता-पिता खुशी से फूले नही समा रहे हैं।
गांव भनेड़ा निवासी किसान ओमपाल सिंह के चार संतान है। जिनमें अल्का, अंशु व सीमा तीन बड़ी बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा कपिल बचपन से पढ़ाई-लिखाई में होशियार था। कपिल ने अपने गांव से कक्षा नौ की पढ़ाई पूरी करने के बाद जिला बागपत के किशनपुर बिराल के इंटर कालेज से इंटर तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद बड़ौत के पीजी कालेज से बीए फाइनल व बीकॉम की पढ़ाई की। कपिल की रुचि लेखपाल बनने की थी, ओर वह लेखपाल की भर्ती की तैयारी कर रहा था। इस दौरान कपिल का चयन पीएसी में हो गया। फिलहाल मुरादाबाद में 24 वी वाहिनी ग्राउंड परेड में कपिल हुड्डा ने सर्वोत्तम कैडेट का स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कपिल ने बुधवार को जैसे ही अपने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी, तो माता-पिता फूले नही समा पा रहे हैं। ओमपाल सिंह ने बताया कि कपिल अब भी लेखपाल की भर्ती की तैयारी में लगा हुआ है।
किसान का बेटा है कपिल
कांधला: कपिल के पिता ओमपाल सिंह किसान है। ओमपाल सिंह के पास करीब 12 बीघा कृषि भूमि है। ओमपाल सिंह का परिवार शिक्षित परिवार है। ओमपाल सिंह चार भाई है, जिनमें महकसिंह इंटर कालेज में प्रिंसिपल है, सोमपाल सिंह रिटायर्ड शिक्षक व ओमकार सिंह बिहार में हीरो कंपनी में तैनात है।