कलश यात्रा निकाली, भागवत कथा का शुभारंभ
शामली जेएनएन नगर में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा का शुभांरभ किया गया। सुबह के समय महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर नगर की परिक्रमा की। उसके बाद कथा प्रारंभ की गयी।
शामली: जेएनएन
नगर में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा का शुभांरभ किया गया। सुबह के समय महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर नगर की परिक्रमा की। उसके बाद कथा प्रारंभ की गयी। जिसमें नगर और आसपास गांव के श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाया।सोमवार को नगर में स्थित डीके पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम नगर में कलश यात्रा निकाली गयी। महिलाओं ने कलश में बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा शिवमंदिर सत्यम कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के पानीपत खटीमा राजमार्ग से होते हुए वापस डीके पब्लिक स्कूल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। स्वामी ब्रहमस्वरूपानंद महाराज ने अपनी मधुर वाणी के साथ श्रीमद् भागवत कथा का उल्लेख कर सनातन धर्म के बारे में बताया। जिसमें नगर और आसपास के श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान शिव कुमार, संजीव कुमार गोयल, राजकुमार सेन, सुभाष चंद चौहान, जगपाल सिंह चौहान, राजपाल सिंह, राधे श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।