भाजपा को बाहर करेगा विपक्ष का संगम : जयंत
संवाद सूत्र, ¨झझाना (शामली) : राष्टीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायि
संवाद सूत्र, ¨झझाना (शामली) : राष्टीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। पांच साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने किसानों व मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सभी वर्गो से अपील की कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर अपने साथ किए गए धोखे का बदला लें। उन्होंने कहा कि भाजपा को विपक्ष का संगम इस बार सत्ता से बेदखल करेगा।
बुधवार दोपहर ऊन रोड पर पार्टी के भाईचारा एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी भीड़ देखकर जयंत चौधरी बेहद उत्साहित दिखे। सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन विपक्ष का संगम है। यह मिलन भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री संगम में डुबकी लगा रहे हैं, जबकि विपक्ष का संगम उन्हें उखाड़ फेंकने के लिए एक हो चुका है। संगम में साफ नजर आया योगी सरकार के मंत्रियों की सेहत कितनी खराब हो गई है। सभी के शरीर को देखकर पता लग रहा है कि सब आराम कर रहे हैं। कोई काम नहीं कर रहा है। जयंत ने कहा की ¨हदू- मुस्लिमों को बिरादरी छोड़कर एकमत और एकजुट होना है, तभी चौकीदार की सूट-बूट की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2014 में वादा किया था कि किसानों की आय पांच साल में दोगुनी कर दी जाएगी, लेकिन 2012 से लेकर आज तक इस सरकार ने सर्वेक्षण भी नहीं होने दिया। जिससे पता लगे कि किसानों की आय घटी है या बढ़ी है। अब चुनाव नजदीक आते ही छह हजार की मदद की रेवड़ी फेंक दी गई है।
कार्यक्रम के आयोजक हाजी फिरोज खान ने सैकड़ों लोगों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सभा में राजेश्वर बंसल, 32 खाप के चौधरी सूरजमल, अनवर चौधरी, कंवर हसन, देवेंद्र तोमर, सनोज चौधरी समेत कई नेताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा सूरजमल ने की जबकि संचालन जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोनू चिकारा, वीरेंद्र चौधरी, सचिन सरोहा पुरमाफी, देवेंद्र तोमर सनोज चौधरी, चंद्रवीर वकील मुंडेट समेत काफी लोग मौजूद रहे।