Move to Jagran APP

जाट और युवा वोट साधने को बेनीवाल पर खेला दांव

शामली जेएनएन भले ही विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय है लेकिन भाजपा ने मिशन-2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पार्टी हाईकमान ने वेस्ट यूपी में खासा दखल रखने वाले जाट वोट बैंक को लुभाने और युवाओं को खुश करने के लिए मोहित बेनीवाल पर दांव खेला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 11:01 PM (IST)
जाट और युवा वोट साधने को बेनीवाल पर खेला दांव
जाट और युवा वोट साधने को बेनीवाल पर खेला दांव

शामली: जेएनएन:

loksabha election banner

भले ही विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय है लेकिन भाजपा ने मिशन-2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पार्टी हाईकमान ने वेस्ट यूपी में खासा दखल रखने वाले जाट वोट बैंक को लुभाने और युवाओं को खुश करने के लिए मोहित बेनीवाल पर दांव खेला है।

हाल में भाजपा ने संगठन में फेरबदल किया तो प्रदेश कार्यकारिणी में शामली को नजरंदाज कर दिया गया। लेकिन हाईकमान ने क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल को पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर इस कमी को पूरी कर दिया है। अभी तक इस पद पर अश्वनी त्यागी कार्यरत थे।

भाजपा में जातिगत समीकरण देखें तो जिले में ठाकुर मंत्री हैं। वहीं शामली विधानसभा क्षेत्र से जाट विधायक, जबकि सांसद गुर्जर बिरादरी से हैं। यहीं से जिलाध्यक्ष पद पर भी जाट चेहरा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ही जाट चेहरा हैं। वेस्ट यूपी में जाटों की तादाद ठीक ठाक है। जिले में रालोद व सपा ने जाट जिलाध्यक्ष बनाकर जाट वोट बैंक को पुख्ता करने की कोशिश की है। जाट बिरादरी के मोहित बेनीवाल को भाजपा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

------------

आइटी सेल, रैली व बूथ मैनेजमेंट के मास्टर हैं बेनीवाल

जिले के गांव खेड़ा गदई निवासी मोहित बेनीवाल ने आइआइटी दिल्ली से बीटेक के बाद कुछ साल अमेरिका में नौकरी की। इसके बाद भाजपा में सक्रिय राजनीति में आ गए। क्षेत्रीय मंत्री व क्षेत्रीय महामंत्री के बाद अब क्षेत्रीय अध्यक्ष बने मोहित रैलियों व बूथ मैनेजमेंट के साथ आइटी सेक्टर के मास्टर माने जाते हैं। उन्होंने 2014 में आइटी वार रूम व चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2017 में बिजनौर में आठ विस के चुनाव प्रभारी रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव रैली समन्वयक, पश्चिम उप्र में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां कराईं। गंगोह विस उप चुनाव में संगठन प्रभारी के साथ मतदाता पंजीकरण अभियान के प्रदेश संयोजक, पश्चिम के आइटी प्रशिक्षण समन्वयक भी रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.