विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख को शामली में पनाह देने वाला गांजा तस्कर है शाहरुख के पिता का पार्टनर UP News

By Prem BhattEdited By:
Published: Sun, 08 Mar 2020 01:45 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 02:53 PM (IST)

शाहरुख को शामली में पनाह देने वाले को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे कैराना से गिरफ्तार किया गया है।

शाहरुख को शामली में पनाह देने वाला गांजा तस्कर है शाहरुख के पिता का पार्टनर UP News
शाहरुख को शामली में पनाह देने वाला गांजा तस्कर है शाहरुख के पिता का पार्टनर UP News

शामली, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुई ङ्क्षहसा के दौरान सिपाही पर पिस्टल तानने के आरोपित शाहरुख की कैराना में आने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसको शरण देने वाले को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। शाहरुख दिल्ली हिंसा के बाद कैराना में अपने मित्र के पास आया था, लेकिन बताया जाता है कि उसने शाहरुख को भगा दिया था। शाहरुख का यह मित्र अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर है। दिल्ली पुलिस ने देर शाम उसे लेकर दिल्ली चली गई।

पुलिस कैराना के मोहल्ला बिसातयान में शाहरुख के मित्र अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर 28 वर्षीय कलीम पुत्र अनवार के घर पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के अनुसार, शनिवार को गश्त के दौरान उन्होंने कलीम को पकड़ लिया। पूछताछ में कलीम ने बताया कि कई वर्ष पहले उसके पिता दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक मामले में बंद थे। वहीं पर शाहरुख पठान के पिता भी एक मामले में बंद थे। कलीम उसी दौरान शाहरुख से दिल्ली में मिला था। कलीम ने बताया कि फरवरी के अंतिम दिनों में शाहरुख एक रात में लगभग ढाई बजे उनके यहां कैराना आया था। उसने उनके यहां पनाह मांगी थी, लेकिन उन्होंने उसे पनाह देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद तड़के के समय शाहरुख चला गया था। वह उनके यहां मात्र तीन घंटे ही रुका था। उस वक्त उसने यह भी जानकारी दी थी कि उसकी कार पानीपत में खराब हो गई। उस दिन के बाद शाहरुख को हाल ही में चार मार्च को दिल्ली पुलिस लेकर उनके यहां आई थी। संभवत इसी दौरान पुलिस ने उसकी कार कैराना क्षेत्र से बरामद कर ली होगी।

कलीम अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर

28 साल का कलीम 235 किलोग्राम गांजा तस्करी के पुराने केस में वांछित था। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल में उसके खिलाफ मामला दर्ज था। उप्र की शामली पुलिस ने बताया कि उसे कैराना से गिरफ्तार किया गया है। मेरठ कोर्ट से उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। पूछताछ में उसने बताया है कि 27-28 फरवरी की रात शाहरुख पठान उसके पास मदद को पहुंचा था। पुलिस कैराना के बिसातयान मोहल्ले में शाहरुख के मित्र अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर कलीम के घर पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था।

कलीम ने बताया कि पठान की कार टूट चुकी थी और उसका मोबाइल भी काम नहीं कर रहा था। कलीम ने पुलिस से कहा कि उसे नहीं पता था कि शाहरुख क्या अपराध करके आया है लेकिन वह पुलिस से बचने की बात कह रहा था। रातभर वह उसी के पास था और सुबह कलीम ने ही उसे हरियाणा के पानीपत जाने के लिए बस में बैठाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।