Move to Jagran APP

लॉकडाउन उल्लंघन: 9 मुकदमे दर्ज, 15 लोग गिरफ्तार

शामली जेएनएन लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बाजार में बाइकों पर घूम रहे लोगों के साथ सख्ती बरती। इस दौरान पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर 491 वाहनों के चालान काटे। 11 वाहन सीज किए तथा 46100 रुपये जुर्माना वसूल किया। 15 लोगों को पकड़ा गया। सोलह लोगों पर नौ मुकदमे दर्ज किए गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:08 AM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन: 9 मुकदमे दर्ज, 15 लोग गिरफ्तार

शामली, जेएनएन: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बाजार में बाइकों पर घूम रहे लोगों के साथ सख्ती बरती। इस दौरान पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर 491 वाहनों के चालान काटे। 11 वाहन सीज किए तथा 46100 रुपये जुर्माना वसूल किया। 15 लोगों को पकड़ा गया। सोलह लोगों पर नौ मुकदमे दर्ज किए गए।

loksabha election banner

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मेहनत करने में लगा है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों के बाहर न घूमे इसके लिए जनपदभर में पुलिस सड़कों पर तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात है। पुलिसकर्मी सभी लोगों से अपने घरों में रहकर लॉकडाउन की अपील भी कर रहे है लेकिन कुछ लोग मान नही रहे। ऐसे लोगों पर रोजाना कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जिलेभर में पुलिस ने 491 वाहनों के चालान काटे व 11 वाहन सीज किए। 46100 रुपये जुर्माना वसूल किया। 15 लोगों को पकड़ा गया। सोलह लोगों पर नौ मुकदमे दर्ज किए गए। उधर, नगर शामली में फव्वारा चौक पर बाइकों पर घूमने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्ती बरती। कई युवकों को दौड़ाया गया। नगर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि नगर पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.