Move to Jagran APP

सैनिटाइज कर रहे नपा कर्मियों का माल्यार्पण

शामली जेएनएन हम सुरक्षित रहें और कोई परेशानी न हो इसके लिए योद्धा मैदान में हैं। नगर पालिका के कर्मचारी शहर की सफाई करने के साथ-साथ सड़कों से लेकर लोगों के मेन गेट तक को सैनिटाइज कर रहे हैं। दयानंद नगर में सैनिटाइज कर रहे कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 10:10 PM (IST)
सैनिटाइज कर रहे नपा कर्मियों का माल्यार्पण
सैनिटाइज कर रहे नपा कर्मियों का माल्यार्पण

शामली, जेएनएन : हम सुरक्षित रहें और कोई परेशानी न हो, इसके लिए योद्धा मैदान में हैं। नगर पालिका के कर्मचारी शहर की सफाई करने के साथ-साथ सड़कों से लेकर लोगों के मेन गेट तक को सैनिटाइज कर रहे हैं। दयानंद नगर में सैनिटाइज कर रहे कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कर्मचारी गदगद भी हो गए और कुछ भावुक भी। कहने लगे कि अब तक शिकायतें की जाती थी कि यहां सफाई नहीं हुई, वहां सफाई नहीं हुई। और अब लोग हमारा उत्साह बढ़ा रहे हैं।

loksabha election banner

कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिक ड्यूटी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में इन योद्धाओं के लिए ताली-थाली, घंटी आदि बजाई गई थी। जब से कोरोना का प्रकोप देश में आया है, तब से शहर में सफाई व्यवस्था काफी बेहतर हो गई है। सुबह-शाम नगर पालिका के तमाम सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे रहते हैं। साथ ही गली-मोहल्ले में जाकर सैनिटाइजेशन भी कर रहे हैं। एक बार पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा चुका है और अब पुन: ऐसा किया जा रहा है। कर्मचारियों को धन्यवाद करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए दयानंदनगर में पंजाब ट्रैक्टर वाली गली के लोगों ने एक दिन पहले ही तय कर लिया था कि मंगलवार को जब कर्मचारी आएंगे तो उनका माल्यार्पण करेंगे। सभासद महेश धीमान, सतपाल शर्मा ने बताया कि सुबह ही मालाओं का प्रबंध कर लिया गया था। शाम के वक्त जब कर्मचारी सैनिटाइज करते हुए आए तो उनका माल्यार्पण किया गया। संकट के इस दौर में कर्मचारी हमारी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। अन्य लोगों से भी आह्वान किया कि वह भी आवश्यक कार्याें से जुड़े लोगों को अपने-अपने तरीके से धन्यवाद, अभिनंदन और उत्साहवर्धन जरूर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.