पारा पहुंचा 45 डिग्री, लू के थपेड़ों से झुलसे लोग
मंगलवार की सुबह से ही आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप अपना प्रकोप दिखा रही थी। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लू के थपेड़े सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को झुलसा रहे थे।
शामली, जेएनएन। मंगलवार की सुबह से ही आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप अपना प्रकोप दिखा रही थी। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लू के थपेड़े सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को झुलसा रहे थे।
गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग नलकूपों व नहरों में गोता लगाते नजर आए। गर्म हवाओं के चलते शाम तक गर्मी का प्रकोप जारी रहा। लॉक डाउन में इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर छूट के दौरान सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने कूलर, पंखों व एसी की जमकर खरीदारी की।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहा। सुबह के बाद से ही सूर्य देव अपने रौद्र रूप में दिखाई दिए। तेज धूप व गर्म हवाएं सुबह से ही शुरु हो गई। दोपहर के समय तापमान 45 डिग्री पहुंचने पर तेज हवा लू में परिवर्तन हो गई। चिलचिलाती धूप व लू के चलते लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों को लू व तेज धूप प्रभावित कर रही थी। पैदल, बाइकों व ट्रैक्टरों पर चलने वाले लोग मुंह पर सूती कपड़ा लगाकर लू से बचते नजर आए। लोगों के हाथों में पानी की बोतलें दिखाई दी। खेतों में कार्य करने वाले किसान भी लू से प्रभावित दिखाई दिए। कुछ युवा गर्मी से बचाव के लिए नहरों व नलकूपों पर नहाते नजर आए। नहर व नलकूपों पर युवाओं की नहाने के लिए होड़ रही। नलकूपों पर नहाकर युवाओं ने गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर के समय धूप अपना प्रकोप दिखा रही थी। दोपहर के समय पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे। कुछ समय के लिए आसमान में हल्के फुल्के बादल भी नजर आए। एक समय तो बादलों में सूर्य देव ढक गए थे। मगर बाद में भी तेज धूप बिखेरने लगे। शाम तक तेज गर्म हवाएं चलती रही। गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ओर पारा बढ़ने के संकेत दिए है। लॉक डाउन में इलेक्ट्रानिक दुकान की छूट में दिखी लोगों की भीड़
शामली डीएम द्वारा इलेक्ट्रानिक दुकान खुलने के दिन निर्धारित किए हुए है। मंगलवार को इलेक्ट्रानिक की दुकानें खुली। दुकान खुलने से पहले ही लोग दुकानों के बाहर नजर आए। दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ दुकानों में घुस गई। लोगों ने भारी संख्या में कूलर, पंखे व एसी की खरीदारी की। दोपहर बारह बजे तक दुकानें खुली जब तक लोगों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ में लोग शारीरिक दूरी का ख्याल भी रखना भूल गए। हालांकि दुकानदार बार बार लोगों केा शारीरिक दूरी रखने की नसीहत देते नजर आए।