बड़ी संख्या में शामली से गुजरे सेना के वाहन
शामली: शुक्रवार को शामली शहर से बड़ी संख्या में सेना के वाहन गुजरे। सेना के जवानों को
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:17 PM (IST)
शामली: शुक्रवार को शामली शहर से बड़ी संख्या में सेना के वाहन गुजरे। सेना के जवानों को जगह-जगह लोगों ने सेल्यूट किया। साथ सेना के मूवमेंट से चर्चा का बाजार भी गर्म रहा। दरअसल, मेरठ-करनाल हाईवे पर तो अक्सर सेना के वाहन गुजरते रहते हैं। लेकिन, गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार सुबह से ही सेना के वाहनों का गुजरना शुरू हो गया था। सभी वाहन शहर से होते हुए मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग की ओर से जा रहे थे। सुभाष चौक पर लोगों ने तिरंगा लहराकर सैनिकों को सम्मान किया और सेल्यूट भी किया गया। लोग चर्चा करते रहे कि सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। तभी बड़ी संख्या में सैनिकों को वहां भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें