विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने-चांदी के दामों में गिरावट से शामली के बाजार में लौटी रौनक, शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

सोने-चांदी के दामों में गिरावट से शामली के सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है, जिससे ग्राहक शादी के सीजन में आभूषणों की खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं।   

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. सोने-चांदी के दामों में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली।

  2. शादी के सीजन में आभूषणों की खरीदारी में तेजी आई।

  3. शामली सर्राफा बाजार में बढ़ी ग्राहकों की आवाजाही।

जागरण संवाददाता, शामली। एक साल से लगातार तेजी के नए रिकार्ड बना रहे सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट ने आम ग्राहकों को राहत दी है। ऊंचे भाव के चलते लंबे समय से आभूषणों की खरीदारी टाल रहे लोग अब कीमतों में नरमी का फायदा उठाने के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। शादी का सीजन शुरू होते ही सर्राफा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। खासकर शादी वाले घरों में गहनों की खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

सर्राफा कारोबारी आशु गर्ग ने बताया कि रविवार को चांदी का भाव 1550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोने के 24 कैरेट का भाव 1.26 लाख रुपये, 22 कैरेट का 1.16 लाख रुपये और 20 कैरेट का भाव 1.06 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक साल के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

वहीं, शादी का सीजन होने के कारण बाजार में सबसे ज्यादा मांग सोने के हार, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और झुमको की है। इसके अलावा चांदी की पायल, बिछिया और अन्य आभूषणों की भी खरीदारी हो रही है। जिन परिवारों में आने वाले दिनों में शादियां हैं, वे बजट के अनुसार गहनों की खरीदारी करने में जुटे हैं।

कारोबारियों का कहना है कि पहले ऊंचे भाव के कारण ग्राहक सीमित खरीदारी कर रहे थे, लेकिन कीमतों में गिरावट आने से अब बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।

12 महीने में ऐसे बदले सोने-चांदी के भाव

12 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2026 में सोना 24 कैरेट 1,64,871 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,74,031 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा। अक्टूबर 2026 में सोना 1,37,381 रुपये और चांदी 1,98,521 रुपये तथा नवंबर के अंत में 1, 26,000 और चांदी 1, 55, 000 रुपये दर्ज की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।