दुर्घटना में महिला व बच्चे समेत चार घायल
सहारनपुर हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला व बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 10:48 PM (IST)
शामली, जेएनएन : सहारनपुर हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला व बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी सुधीर पुत्र नरेन्द्र अपनी पत्नी सीमा, पुत्र गौरव व भाई विक्रम के साथ सोमवार को अंबाला से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव सिक्का के निकट पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तब बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। सड़क हादसे में बाइक सवार महिला व बच्चे समेत चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें