घने कोहरे से रोकी वाहनों की रफ्तार
सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
शामली, जेएनएन। सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों के चेहरे खिले। ठंडी हवा लोगों को सर्दी का अहसास देती रही।
सोमवार की सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। ²श्यता कम होने के चलते चालकों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया। दोपहर के समय तेज धूप निकल गई। तेज ठंडी हवा लोगों को सर्दी का अहसास करा रही थी। ठंड के चलते बाइक सवारों को भी वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। मौसम के मिजाज को देखते हुए उम्मीद नहीं लग रही थी कि सूर्यदेव के दर्शन होंगे। लेकिन, दोपहर के समय तेज धूप खिली। तेज धूप में लोग तापते नजर आए। बुजुर्ग व महिलाएं घरों की छतों पर धूप सेक रहे थे। शाम के वक्त ठंड में और इजाफा हो गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकले।