Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, किसानों के चेहरे पर छाई उदासी

बारिश के बाद गुरुवार को सुबह के समय हल्के बादल रहे। दोपहर के समय धूप निकली मगर शाम तक आसमान को फिर से बादलों ने घेर लिया। शाम तक आसमान में घने बादल छा गए। हल्की बूंदाबादी भी हुई। कुछ देर बाद बूंदाबादी रुक गई। मौसम में ठंडक बनी रही। बारिश के चलते गन्ना व आलू किसान परेशान दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 10:21 PM (IST)
दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, किसानों के चेहरे पर छाई उदासी
दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, किसानों के चेहरे पर छाई उदासी

शामली, जेएनएन। बारिश के बाद गुरुवार को सुबह के समय हल्के बादल रहे। दोपहर के समय धूप निकली मगर शाम तक आसमान को फिर से बादलों ने घेर लिया। शाम तक आसमान में घने बादल छा गए। हल्की बूंदाबादी भी हुई। कुछ देर बाद बूंदाबादी रुक गई। मौसम में ठंडक बनी रही। बारिश के चलते गन्ना व आलू किसान परेशान दिखाई दिए।

loksabha election banner

बुधवार की दोपहर से ही मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से घने बादल आसमान में छा गए। बादलों के चलते देर शाम बूंदाबादी शुरु हो गई। देर रात तक बारिश की बौछार होती रही। गुरुवार की सुबह आसमान साफ था। दोपहर के समय धूप भी खिली। मगर दोपहर के बाद आसमान को बादलों ने घेर लिया। शाम के समय घने बादल हो गए। हल्की बूंदाबादी शुरु हो गई। बूंदाबादी कुछ देर ही रही। लेकिन आसमान में घने काले बादल छाए रहे। बूंदाबादी व हवा के चलते मौसम में ठंडक बनी रही। होली पर्व के चलते बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। मगर मौसम खराब के चलते लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार सुनसान दिखाई दिए। मौसम खराब के चलते ग्रामीण अंचल से आने जाने वाले लोग मौसम खराब के चलते जल्द ही अपने घरों को लौट गए। शाम के समय सड़के भी सुनसान रही। बाजार भी खाली हो गए। मौसम खराब के चलते व्यापारी वर्ग भी जल्द ही अपने गंतव्य को लौट गए। बारिश की आशंका के चलते लोग भी ज्यादा अपने घरों से नही निकले।

दो दिन से लोग रही बूंदाबादी के चलते किसानों के चेहरे उतरे हुए दिखाई दिए। किसान हरेंद्र सिंह का कहना है कि दो दिन से मौसम खराब के चलते किसान परेशान है। बारिश के चलते गन्ने की बुवाई में देरी हो रही है। दिनों में रुकरुक कर बारिश हो रही है। जिससे गन्ना किसान काफी परेशान है। बारिश के चलते गन्ना कटाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। खेतों में कार्य करने वाले किसान बारिश के चलते गन्ने को काट नही पाते। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलू किसान भी प्रभावित

आलू की खेती करने वाले किसान राजेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश के चलते आलू की खुदाई का कार्य प्रभावित होता है। खेतों में पानी भर जाने के कारण आलू की खुदाई करने में काफी परेशानी होती है। आलू की फसल पर बारिश का पानी लग जाने पर आलू की चमक खराब हो जाती है। आलू की चमक खराब होने पर मार्केट में आलू की कीमत गिर जाती है। जिससे आलू की फसल के किसानों को नुकसान रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.