किसान पर दो लोगों ने किया हमला, घायल
खेत पर धान की फसल काट रहे किसान पर दो लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें किसान घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शामली, जेएनएन। खेत पर धान की फसल काट रहे किसान पर दो लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें किसान घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कैराना क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी अफसर मंगलवार सुबह अपने परिजनों के साथ खेत पर धान की फसल काटने गया था। इसी बीच वहां दो युवक पहुंचे। आरोप है कि अफसर के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से सिर पर वार किया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में परिजन लहुलुहान हालत में अफसर को लेकर कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक घटना पैसों के लेनदेन की रंजिश को लेकर बताई जा रही है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।