समझौते को पीड़िता पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
संवाद सूत्र, थानाभवन: पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसक
संवाद सूत्र, थानाभवन: पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। दर्ज मुकदमे में समझौता नहीं कराने पर फर्जी मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित महिला ने आइजी, डीआइजी, मानवाधिकार आयोग व एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
थानाभवन थाने में पुलिस दबंगों के कितने दबाव में रहती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोहल्ला छीपीयान निवासी महिला मीरा ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि महिला की पुत्री के साथ पड़ोस के आरोपित युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
इस मुकदमे में आरोपित अब फैसले का दबाव बना रहे है। इसके चलते आरोपित पीड़िता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने में लगे है। मामले की शिकायत पीड़िता ने उच्चाधिकारियोंको करते हुए कार्रवाई की मांग की है। दूसरी के चक्कर में महिला को जहर दिया
संवाद सूत्र, थानाभवन: दूसरी महिला के प्रेम के चक्कर में पति ने निकाह के 16 वर्ष बाद महिला को जहर देकर हत्या का प्रयास किया। उपचार के बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव मसावी निवासी महिला रिहाना पुत्री निसार ने तहरीर दी कि उसका निकाह 16 वर्ष पूर्व नोएडा निवासी जुबेर पुत्र रशीद के साथ हुआ था। जिससे महिला को पांच बच्चे है। आरोप है कि आरोपित जुबेर का किसी अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसके चलते आरोपित ने महिला को जहर दे दिया।
इससे महिला की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधरने होने पर महिला का उसके मायके में उपचार कराया गया। महिला शुक्रवार को स्वस्थ होकर थानाभवन थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।