प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में घूम रही ई-रिक्शा
जागरण संवाददाता, शामली : दीपावली पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।
जागरण संवाददाता, शामली :
दीपावली पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। इनमें अधिकांश महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने बाजारों में ई-रिक्शा की एंट्री पर रोक लगाई हुई है, लेकिन चालकों के लिए उक्त आदेश कोई मायने नहीं रखते। इन्हें बाजारों में खूब चलते देखा जा सकता है।
बुधवार को दीपावली पर्व मनाया जाना है। दो दिन बाद धनतेरस व दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पर्व है, जिसके बाद भाई दूज पर्व मनाया जाएगा। इन पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी हुई है। बाजारों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं खरीदारों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। चेन स्ने¨चग, पर्स चोरी की घटनाओं की आशंका के चलते पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में ई-रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाते हुए बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के आदेश दिए थे, लेकिन ई-चालकों के लिए ये आदेश कोई मायने नहीं रखते।
उधर, शनिवार शाम को एएसपी अजय प्रताप ¨सह व सीओ एके ¨सह के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने भिक्की मोड, नाला पटरी, नया बाजार, फव्वारा चौक पर बेरियर लगाकर बाजार में ई-रिक्शाओं के बाजारों में घुसने से रोका। सीओ सिटी ने बताया कि अब बाजारों में ई-रिक्शा नहीं जा पाएगी। बाजार में घूमने वाले संदिग्ध युवकों की धरपकड़ के लिए आदेश जारी किए हैं।