डा.विक्रांत ने लिया अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस में हिस्सा
संवाद सूत्र, कांधला : अलख द ट्रू इंडियन संस्था के संरक्षक डा. विक्रांत जावला ने थाईलैंड में यु
संवाद सूत्र, कांधला : अलख द ट्रू इंडियन संस्था के संरक्षक डा. विक्रांत जावला ने थाईलैंड में युवा पीढ़ी की शिक्षा व दिशा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।
डा. विक्रांत जावला कई दिन पूर्व थाईलैंड में हो रही अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे। थाईलैंड से उन्होंने फोन पर बताया कि थाईलैंड में महिलाओं का बड़ा सम्मान है और महिलाएं काफी कार्यो में पुरुषों से बहुत आगे हैं। उन्होंने बताया कि आज जिस तरह से भारत के हालात है, उसे देखकर लगता है कि इन सभी समस्याओं का एक ही हल है शिक्षा, क्योंकि शिक्षा ही युवा की सोच को बदलेगी और रोजगार की और युवा पीढ़ी को दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि युवाओं और समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक साफ्टवेयर का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही भारत लौटेंगे और जनपद शामली में कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।