बाढ़ से बचाव को डीएम ने किया संवेदशील स्थलों का निरीक्षण
डीएम जसजीत कौर ने ड्रेनेज खंड शामली के कार्य क्षेत्र के तहत यमुना नदी के किनारे पर पर पहुंचकर संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। बाढ़ से बचाव को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शामली, जेएनएन। डीएम जसजीत कौर ने ड्रेनेज खंड शामली के कार्य क्षेत्र के तहत यमुना नदी के किनारे पर पर पहुंचकर संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। बाढ़ से बचाव को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज खंड शामली के कार्य क्षेत्र में यमुना नदी के बाएं किनारे पर बाढ़ के ²ष्टिगत संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने नदी के बाएं किनारे पर ग्राम चौतरा कलरी के निकट बाढ़ निरोधक कार्यों की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यस्थल पर फर्म ठेकेदार द्वारा परियोजना के अनुबंध से संबंधित कार्य प्रगति में नहीं पाए मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने व बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उसके स्थान पर किसी अन्य ठेकेदार से कार्य कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 352.00 क्यूसेक जल प्रतिदिन छोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में हो रही वर्षा एवं अन्य स्त्रोत से यमुना नदी में समाहित होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ने की ओर अग्रसर है। जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि यमुना नदी का जलस्तर ग्राम की ओर बढ़ता है तो ग्राम की सुरक्षार्थ के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी कैराना, देवेंद्र सिंह, संजय मैत्रेय अधिशासी अभियंता, समेत सहायक अभियंता जूनियर इंजीनियर एवं गुरलाल प्रधान कलरी आदि उपस्थित रहे।