तकनीकी कारणों से शामली चीनी मिल चलने में देरी
शामली की अपर दोआब चीनी मिल चालू होने में देरी होगी। पहले दो नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है।
शामली, जेएनएन। शामली की अपर दोआब चीनी मिल चालू होने में देरी होगी। पहले दो नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है।
गत वर्ष 30 अक्टूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। लेकिन करीब एक सप्ताह तक मिल में ºाबी आती रही थी। इस बार दो नवंबर की तिथि तय की गई थी और 19 अक्टूबर को बायलर पूजन भी हो गया था। 28 अक्टूबर को गन्ना समितियों को 30 अक्टूबर के लिए क्रय केंद्र पर खरीद को इंडेंट जारी करने की योजना थी। लेकिन अब मिल संभवत: पांच नवंबर से चालू होगा। हालांकि मिल की साफ-सफई व मशीनों की मरम्मत का कार्य एक माह पहले ही शुरू हो गया था। चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) डा. कुलदीप पिलानिया ने बताया कि कुछ तकनीकी कारण हैं, जिसके चलते दो नवंबर से पेराई शुरू नहीं हो सकेगी। कुछ दिन की देरी होगी। जल्द ही नई तिथि तय की जाएगी। इसी हिसाब से क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी होगा। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि थानाभवन और ऊन चीनी मिल ने क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए 30-31 अक्टूबर का इंडेंट जारी कर दिया है। दोनों मिल का संचालन एक नवंबर से शुरू होगा।