Move to Jagran APP

मुठभेड़ में इनामी बदमाश और सिपाही घायल

संसू, खानपुर (बुलंदशहर) : शुक्रवार देर रात चे¨कग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बीस हजारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 10:42 PM (IST)
मुठभेड़ में इनामी बदमाश और सिपाही घायल
मुठभेड़ में इनामी बदमाश और सिपाही घायल

संसू, खानपुर (बुलंदशहर) : शुक्रवार देर रात चे¨कग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बीस हजारी बदमाश शमशुल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही भी घायल हो गया।

loksabha election banner

एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन ¨सह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे थानाध्यक्ष खानपुर हरिओम सिंह पुलिस फोर्स के साथ नगर स्थित बुलंदशहर बस स्टैंड के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि जहांगीराबाद तिराहे पर खोखे के पीछे लूट के इरादे से बदमाश छिपे हैं। पुलिस को देख बदमाश फाय¨रग करते हुए भागने लगे। बदमाशों की गोली से सिपाही रविन्द्र घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फाय¨रग में बीस हजारी बदमाश शमशुल निवासी नया बांस गांव थाना स्याना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी सुलेमान व जियाउल भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने बताया कि शमशुल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एसएसपी मुनिराज जी बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.