Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 11:20 PM (IST)
सादगी के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

शामली, जेएनएन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बेहद सादगी से ओर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोविड 19 महामारी ओर देश के वीर शहीदों की शहादत के कारण ओर हमारे नेता राहुल गांधी के निर्देश के कारण उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इस संकटकाल में गरीबों की मदद के लिये 51 किट खाद्य सामग्री के वितरण करते हुए ओर पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, रविन्द्र आर्य, बाबू खान, प्रवीण पांचाल, शेखर चंद पाल अविनाश शर्मा गौरव शर्मा अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.