उद्योगपतियों की तिजोरी भर रही भाजपा : पंवार
शामली : सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा का अनुसूचित जाति प्रेम केवल
शामली : सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा का अनुसूचित जाति प्रेम केवल दिखावा है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 की सफलता के लिए जुटने का आह्वान किया।
रविवार को सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन व विस्तारीकरण कार्यक्रम में कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में अनुसूचित जाति और समाज के कमजोर वर्ग की कठिनाइयां बढ़ी है। विकास कार्य ना के बराबर हुए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को गिनाया। कहा कि अखिलेश यादव की सरकार मे पूर्वी यमुना नहर के लिए 286 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई थी, जिसे योगी सरकार ने ठंडे बस्ते मे डाल दिया है। सचिव उमेश कुमार, आयोजक समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि बालियान ने प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त उग्रसेन ¨सह, शरीफ प्रधान, महबूब राणा, कपिल कुमार, रविन्द्र जोगी का स्वागत किया। सरदार सुखदेव ¨सह, जगवीर ¨सह, ललित, राजीव, प्रवेंद्र, आमवीर चौधरी, अहसान राणा, विनय कौशिक, अमित, ममरेज राणा, इकराम, लेखपाल, अकरम सैफी, अमित कोरी, मनीष, संदीप, हाजी खालिद, मोहित, शराफत प्रधान, विकास, विजय गोयल, नफीस, इरशाद, राजबीर ¨सह, डा. जरीफ, सत्येंद्र मलिक आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।