Move to Jagran APP

धूप में भी रहा सर्दी का असर, धूल भरी हवा से रही परेशानी

गुरुवार सुबह से तेज धूप रही लेकिन तेज शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:08 AM (IST)
धूप में भी रहा सर्दी का असर, धूल भरी हवा से रही परेशानी
धूप में भी रहा सर्दी का असर, धूल भरी हवा से रही परेशानी

शामली, जेएनएन। गुरुवार सुबह से तेज धूप रही, लेकिन तेज शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकांश लोग तेज खिली धूप में बैठे नजर आए। धूप के चलते आसमान साफ रहा। शाम तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

कई दिन से कोहरे की मार झेल रहे लोगों को गुरुवार के दिन शांति मिली। दिन में घने कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहें थे। कड़ाके की ठंड जन जीवन को प्रभावित कर रही थी। गुरुवार की सुबह आसमान बिलकुल साफ रहा। सुबह से ही तेज शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। तेज धूल भरी हवा लोगों को परेशान कर रही थी। पैदल चलने वाले व बाइक सवार लोगों को धूल भरी सर्द हवा परेशान कर रही थी। धूल से भरी शीतलहर इतनी ठंडी थी कि बाइक पर चल रहे लोग ठिठुर रहे थे। तेज धूल भरी हवा लोगों की आंखों में चुभ रही थी। वही तेज धूप लोगों को भा रही थी। शीतलहर की हवाओं से प्रभावित लोग धूप तापते नजर आए। शीतलहर से ठिठुरन बरकरार थी। कई दिनों बाद खिली धूप से लोगों के चेहरे खिले थें। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे व आफिसों को जाने वाले लोगों को धूप के चलते कम परेशानी हुई। खेतों में कार्य करने वाले किसानों को धूल भरी हवा के चलते परेशानी हुई। खेतों में धूल का गुब्बार उड़ता रहा। जिसके चलते किसानों को खेतों में कार्य करने में दिक्कत रही। ठंडी हवाएं हाथों पैरों को सुन कर रही थी। शाम तक शीतलहर का दौर जारी रहा। धूप के ढलने के बाद शीतलहर ने अपनी प्रकोप जारी रखा। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई। तेज ठंडी हवाएं लोगों के सीने को चीर रही थी। ठंड के बढ़ने से रात के समय सड़के सुनसान रही। बाजारों में इक्का दुक्का ही आदमी दिखाई दिए। देर शाम तक सभी सड़के सुनसान हो गई। ठंड के चलते जल्दी ही लोग घरों में दुबक गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.