विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसीएमओ निरीक्षण पर बंद हो गए क्लीनिक-मेडिकल स्टोर

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 11:06 PM (IST)

जलालाबाद में एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम क्लीनिक-मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम के पहुंचने पर अधिकांश ...और पढ़ें

एसीएमओ निरीक्षण पर बंद हो गए क्लीनिक-मेडिकल स्टोर
एसीएमओ निरीक्षण पर बंद हो गए क्लीनिक-मेडिकल स्टोर

शामली, जागरण टीम। जलालाबाद में एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम क्लीनिक-मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम के पहुंचने पर अधिकांश चिकित्सक- मेडिकल स्टोर संचालक, क्लीनिक व मेडिकल स्टोर बंद कर भूमिगत हो गए। टीम ने दो क्लीनिक व एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। एक क्लीनिक के संचालक के रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त पाई गई। रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात सीएमओ कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कस्बे में दोपहर बाद बृहस्पतिवार में ए सीएमओ डा. विनोद कुमार, कार्यालय लिपिक कवर पाल सिंह चिकित्सकों की क्लीनिक व मेडिकल स्टोर के रजिस्ट्रेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एसीएमओ ने मोती बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन, अन्य कागजात शुक्रवार में सीएमओ कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए है। इसके बाद सीएमओ मोती बाजार से निरीक्षण करते मोहल्ला अमानत अली में चिकित्सक डा. सुनील कुमार की क्लीनिक पर पहुंचे। यहां पर क्लीनिक पर चिकित्सक नहीं मिले। क्लीनिक पर मरीजों का उपचार पाए जाने पर चिकित्सक के मोबाइल पर स्वास्थ्य टीम ने संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच आफ मिला। यहां पर एसीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक, रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात शुक्रवार में प्रस्तुत करें। रजिस्ट्रेशन न दिखाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला अमानत अली से टीम बंबा चौक पहुंची। यहां पर रहमानी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। चिकित्सक ने रजिस्ट्रेशन, अन्य डिग्रियां टीम के सामने प्रस्तुत की। रजिस्ट्रेशन की अवधि दो वर्ष पूर्व समाप्त पाए जाने पर कार्यालय में चिकित्सक को कागजात सहित शुक्रवार में पहुंचने के निर्देश एसीएमओ ने दिए हैं। टीम बंबा चौक से मेन बाजार पहुंची। यहां पर अधिकांश मेडिकल स्टोर व चिकित्सकों की क्लीनिक बंद पाई गई। बंद क्लीनिक की फोटोग्राफी टीम ने की है। टीम के आगमन की सूचना से पूर्व अधिकतर क्लीनिकों पर लगे डिग्रियों के बोर्ड हटा दिए गए थे।

एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि दो चिकित्सकों की क्लीनिक, एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया है। शुक्रवार में रजिस्ट्रेशन अन्य कागजात कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकतर चिकित्सकों की क्लीनिक व मेडिकल स्टोर बंद पाए गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही क्लीनिकों व मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहल्लों में डिग्री के बोर्ड लगा हो रही प्रैक्टिस

जलालाबाद में मेन बाजार से लेकर मोहल्लों की गलियां तक सैकड़ों की संख्या में क्लीनिक संचालित हो रही है। इनकी क्लीनिक पर फ्लेक्सी बोर्ड लगाकर प्रैक्टिस की जा रही है। एसीएमओ के निरीक्षण के आगमन की सूचना मिलते ही अधिकतर क्लीनिकों पर लगाए फ्लैक्स बोर्ड हटा दिए गए।