Move to Jagran APP

चालान काटा..जुर्माना वसूला और किया जागरूक

जागरण संवाददाता, शामली : शहर में सोमवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर वाहन चे¨कग अभियान चलाया

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:23 PM (IST)
चालान काटा..जुर्माना वसूला और किया जागरूक
चालान काटा..जुर्माना वसूला और किया जागरूक

जागरण संवाददाता, शामली : शहर में सोमवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर वाहन चे¨कग अभियान चलाया। जिसके चलते वाहन चालकों में सुबह से लेकर दोपहर तक हड़कंप मचा रहा। पुलिस की अलग- अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों चालान काटे तथा जुर्माना वसूला। वहीं, यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कई पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे गए।

loksabha election banner

सोमवार को शहर की वर्मा मार्केट के बाहर तिराहे पर एएसपी अजय प्रताप ¨सह और सीओ सिटी अशोक कुमार की अगुवाई में बड़े स्तर पर वाहन चे¨कग अभियान चला। सड़क के चारों ओर दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने दुपहिया वाहनों पर तीन बैठने वालों, कागजात पूरे न होने और हेलमेट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को पकड़ा। खामियां मिलने पर सभी के चालान करते हुए उनसे जुर्माना वसूला। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जबरदस्त अभियान चला। मौके पर सीओ और एएसपी भी मौजूद रहे। दर्जनों पुलिसकर्मी और चे¨कग देख ट्रिपल राइ¨डग व अन्य वाहन चालक बाइकें वापस मोड़कर भागते नजर आए। वहीं कुछ को पुलिसकर्मियों ने दौड़ दौड़कर पकड़ा। सीओ के आदेश पर पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया, उनके भी चालान किए गए। इस बीच कई वाहन चालक अन्य लोगों से सिफारिशें भी कराते नजर आए, लेकिन किसी को नहीं छोड़ा गया। वर्मा मार्केट के बाहर लगभग 100 वाहनों के चालान काटते हुए उनसे जुर्माना वसूला। वहीं कई वाहनों के कागज न होने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसके साथ ही शहर के सहारनपुर तिराहे, धीमानपुरा फाटक, विजय चौक पर भी चे¨कग अभियान चलाया गया। पूरा दिन वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.