शामली में नो पार्किंग में काटे वाहनों के चालान
शामली जेएनएन। यातयात पुलिस ने शनिवार दोपहर में नगर में नो पार्किंग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे। मालिकों के मिलने पर कई वाहनों को थाना पुलिस को सौंपा गया। लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का एकदम प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
शामली जेएनएन।
यातयात पुलिस ने शनिवार दोपहर में नगर में नो पार्किंग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे। मालिकों के मिलने पर कई वाहनों को थाना पुलिस को सौंपा गया। लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का एकदम प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
शनिवार को यातायात पुलिस टीम के साथ जिला यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह ने नो पार्किंग अभियान शुरू किया। उन्होंने नगर के विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, रोडवेज बस अड्डे के आसपास कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि विजय चौक के आसपास ट्रांसपोर्ट के निकट खड़ी होने वाली कारों का हटवाया गया। कुछ कारों के चालान काटे गए। चालकों को चेतावनी दी गई। अजंता चौक के पास बसों को खड़ी कर यात्रियों को उतारने वाली आधा दर्जन से अधिक रोडवेज बसों के चालान काटे गए। इसके बाद वीवी इंटर कालेज रोड, मिल रोड, शिव चौक के पास सड़क किनारे खड़े दोपहिया व चौपहिया वाहनों के भी चालान काटे गए। अभियान लगभग तीन घंटे चलाया गया था। इस दौरान चार दर्जन से अधिक दोपहिया व चौपहिया, रोडवेज बसों के चालान काटे गए है। आधा दर्जन से अधिक वाहनों को कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है। इन वाहनों के मालिक काफी इंतजार करने के बाद भी आए थे। इसके बाद क्रेन को बुलाकर यह वाहन कोतवाली भिजवाए गए। क्रेन का चार्ज व चालान का जर्माना का भुगतान होने के बाद ही यह वाहन छोड़े जाएंगे। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई ने नगर में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।