महिला से चेन लूट का प्रयास, आरोपित को दबोचकर धुना
जागरण संवाददाता, शामली : सुबह के समय गली में जा रही एक महिला की चेन लूटने का प्रयास किया
जागरण संवाददाता, शामली : सुबह के समय गली में जा रही एक महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपित को दबोच लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई से आरोपित के पैर में चोट आई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।
नगर के मोहल्ला दयानंद नगर में रहने वाली महिला राजेश देवी शनिवार सुबह किसी काम से गली में जा रही थी। इसी बीच युवक ने पीछे से आकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली और भागने लगा। महिला ने शोर मचा दिया। बताते है कि महिला का बेटा ¨डपल शर्मा व कुछ अन्य लोग महिला के पीछे आ रहे थे।
उन्होंने महिला का शोर सुनकर भाग रहे आरोपित युवक को दबोच लिया। इस बीच अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। उन्होंने पकड़े आरोपित की पिटाई कर दी। इससे उसके पैर में चोट आ गई। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की चेन बरामद कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित राज पुत्र राजू निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली का चालान कर दिया गया।