पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शामली जेएनएन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद यूथ सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में वृक्ष क्रांति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। साथ ही वृक्ष क्रांति के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में चलाया गया।
शामली, जेएनएन: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद यूथ सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में वृक्ष क्रांति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। साथ ही वृक्ष क्रांति के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में चलाया गया।
सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सोसाइटी के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की। पर्यावरण की सेहत बिगड़ने से तमाम परेशानियां बढ़ रही हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं और इनकी देखभाल करना भी हमारा दायित्व है। सोसाइटी के पर्यावरण प्रमुख धीरज सैनी ने कहा कि हम अपने जन्मदिवस के साथ ही विभिन्न त्योहारों पर पौधे लगाएं तो भी अच्छे परिणाम सामने आएंगे। एक व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा तो अवश्य लगाना चाहिए। इसके लिए हमें पहल करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करना करना होगा। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि आज कंक्रीट के जंगल बढ़ रहे हैं और हरियाली कम हो रही है। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे पानी की समस्या गहराने के साथ ही हमें स्वच्छ हवा भी नहीं मिल पा रही। हम चाहे एक पौधा लगाएं, लेकिन उसकी देखरेख करें। तभी हमारा पर्यावरण संरक्षण में कुछ योगदान होगा। इस दौरान उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अरविद कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, वसीम खान, सोमदत्त, अंकुर कुमार, पवन कुमार, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।