फसल अवशेष जलाने की एक और घटना आई सामने
जिले में फसल अवशेष जलाने की एक और घटना सामने आई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
शामली, जेएनएन। जिले में फसल अवशेष जलाने की एक और घटना सामने आई है। इससे ऐसे मामलों की संख्या 13 हो गई है। इस मामले का प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से सत्यापन किया जा रहा है। पुष्टि होने पर संबंधित किसान के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
उधर उप निदेशक कृषि डा. शिवकुमार केसरी ने बताया कि ऊन क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने का पता चला है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। पुष्टि होने पर संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले ऐसे मामलों में कमी भी आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें