फिर गिरी निर्माणाधीन नाले की दीवार
शामली जेएनएन नगरपालिका द्वारा बनवाए जा रहे नाले की एक बार फिर दीवार गिर गई। गनीमत रही कि मजदूर मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:02 AM (IST)
शामली, जेएनएन: नगरपालिका द्वारा बनवाए जा रहे नाले की एक बार फिर दीवार गिर गई। गनीमत रही कि मजदूर मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग किनारे नगरपालिका की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। गुरूवार को सीओ कार्यालय के सामने निर्माणाधीन नाले की दीवार गिर गई। इस दौरान काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने नगरपालिका के ठेकेदार पर नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि 15 फरवरी को केनरा बैंक के निकट भी निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें