सड़क किनारे मिला अज्ञात शव
कैराना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क दुर्घटना में उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:31 PM (IST)
शामली, जेएनएन। कैराना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क दुर्घटना में उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव गोगवान के निकट सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष है। प्रथम ²ष्टया सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें